चंडीगढ़: 11 फरवरी (डीडी न्यूजपेपर ),भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जालंधर देहाती उत्तरी में भाजपा की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु नए जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया गया है।
जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी अपनी प्रेस-विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर देहाती उत्तरी में संगठन के कार्यों की देखरेख तथा पार्टी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु नए जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह पंवार को नियुक्त किया है।
जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी में कार्यकर्त्ता से लेकर विभिन्न पदों पर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को बखूबी निभाते हुए आज जिलाध्यक्ष के पद तक पहुँचे हैं। नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेवारी को भी पूरे भरोसे से बखूबी निभाते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु पूरी लग्न व निष्ठा से कार्य करेंगें। ततः संगठन को और मजबूत करते हुए इस लोकसभा उप-चुअव ततः आने वाले चुनावों में पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षी यों को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगें।







