HomeBreaking NEWSभृष्टाचार की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं के एकाएक...

भृष्टाचार की दुहाई देने वाली आम आदमी पार्टी के नेताओं के एकाएक असली चेहरे आने लगे सामने : अश्वनी शर्मा

Spread the News

चंडीगढ़: 16 फरवरी (डीडी न्यूजपेपर ), भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विजिलेंस पुलिस द्वारा रिश्वत लेते हुए बठिंडा के आप विधायक अमित रतन तथा उसके पीए रेशम सिंह को पकड़े जाने पर भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार के नेताओं के असली चेहरे जनता के सामने आने लगे हैं।

 

अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में भगवंत मान सरकार द्वारा सत्ता संभालने के बाद अब तक 11 महीनों में दो कैबिनेट मंत्री विजय इंदर सिंगला तथा फौजा सिंह सरारी बर्खास्त किए जा चुके हैं जिन्हें खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिश्वत मामले मे बर्खास्त किया था.

 

अश्विनी शर्मा ने कहा कि रिश्वत तथा भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने का दावा करने वाली पंजाब की भगवंत मान सरकार के मंत्रियों तथा विधायकों के रिश्वत लेते हुए पकड़े जाने से यह बात स्पष्ट हो गई है कि यह लोग जनता को लूटने का काम कर रहे हैं और इससे पंजाब की छवि फिर धूमिल हुई है।

Must Read

spot_img