HomeChandigarhअब पंजाब के शिक्षा मंत्री बंधेंगे शादी के बंधन में, आईपीएस ज्योति...

अब पंजाब के शिक्षा मंत्री बंधेंगे शादी के बंधन में, आईपीएस ज्योति संग की सगाई

दोआबा दस्तक न्यूजः पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस इसी महीने विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं। श्री आनंदपुर साहिब में उनका विवाह आईपीएस अधिकारी और मानसा की मौजूदा एसपी ज्योति यादव से होगा। हालांकि विवाह की तिथि का एलान नहीं किया गया है लेकिन शिक्षा मंत्री और आईपीएस अधिकारी के परिवारजनों ने विवाह की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ज्योति यादव 2019 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और उनका परिवार गुरुग्राम में रहता है।

मुख्यमंत्री और आप के तीन विधायक कर चुके हैं विवाह
पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के साथ ही पार्टी के अविवाहित मंत्रियों-विधायकों ने गृहस्थी बसा लेने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार बनने के बाद सबसे पहले पिछले साल जुलाई में मुख्यमंत्री भगवंत मान ने डॉ. गुरप्रीत कौर के साथ विवाह किया था। पहली पत्नी से तलाक के बाद भगवंत मान का यह दूसरा विवाह है। इसके बाद सात अक्तूबर 2022 को संगरूर से आप विधायक 27 वर्षीय नरेंद्र कौर भराज भी पार्टी के कार्यकर्ता मनदीप सिंह लखेवाल के साथ विवाह-बंधन में बंध गईं।

इसी साल 26 जनवरी को फाजिल्का से आप विधायक 31 वर्षीय नरिंदर पाल सिंह सावना ने खुशबू सावनसुख के साथ विवाह किया और 30 जनवरी को फिरोजपुर के विधायक 62 वर्षीय रणवीर सिंह भुल्लर ने अमनदीप कौर गोंसल से विवाह रचाया। रणवीर भुल्लर का यह दूसरा विवाह है। उनकी पहली पत्नी का निधन हो चुका है। इनके अलावा बाघा पुराना से विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, सूबे के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर और आप सांसद राघव चड्ढा अभी अविवाहित हैं। जल्द ही इनके घरों में भी शहनाई गूंजेगी।

 

Must Read

spot_img