HomeBreaking NEWSविजय रूपाणी अपने दो दिवसीय प्रवास पर 28-29 को आएंगे पंजाब, लेंगे...

विजय रूपाणी अपने दो दिवसीय प्रवास पर 28-29 को आएंगे पंजाब, लेंगे संगठनात्मक बैठकें: जीवन गुप्ता 

चंडीगढ़: 27 मार्च (डीडी,न्यूजपेपर ), गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रभारी श्री विजय रूपाणी अपने दो दिवसीय पंजाब प्रवास के तहत 28 मार्च 2023 को पंजाब पहुँचेंगें। इस संबंध जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने दो दिन के प्रवास के तहत श्री विजय रूपाणी 28 मार्च को पहले दिन जालंधर आएंगें, जहाँ वो जालंधर में होने वाले लोकसभा उप-चुनाव की तैयारियों तथा अन्य प्रबंधों को लेकर भाजपा नेताओं के साथ अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें करेंगें।

जीवन गुप्ता ने बताया कि श्री विजय रूपाणी 29 मार्च 2023 को भाजपा मुख्यालय सैक्टर 37-A चंडीगढ़ पहुंचेंगे, जहाँ वह प्रदेश कोर ग्रुप तथा प्रदेश पदाधिकारियों के साथ भी अलग-अलग संगठनात्मक बैठकें करेंगें।

Must Read

spot_img