HomePunjabआय से अधिक संपत्ति के मामला…..चन्नी का नहीं हो रहा मसला हल…विजिलेंस...

आय से अधिक संपत्ति के मामला…..चन्नी का नहीं हो रहा मसला हल…विजिलेंस ने 21 अप्रैल को फिर बुलाया

Spread the News

Doaba news Jalandhar

घर-घर चल्ली गल्ल चन्नी करदा मसले हल…विस चुनाव में यह टैगलाइन चन्नी ने दी थी तो पूरे सूबे में चर्चा बन गई थी। अब उन्हीं चन्नी का आय से अधिक संपत्ति मसला हल नहीं हो पा रहा है। अब उनको 21 अप्रैल को फिर से विजिलेंस ने बुलाया है। चन्नी का मान सरकार पर नजायज तंग करने का आरोप भी है। भावुक होकर उन्होंने प्रैस कान्फ्रैंस में कहा भी था कि मेरे पास कुछ नहीं है।

14 अप्रैल को विजिलेंस ने मांगा था प्रापर्टी का हिसाब

100 से ज्यादा दिन तक सीएम रहे चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस ने अपने दफ्तर में 14 अप्रैल को पूछताछ की थी। 7 घंटे तक पूछताछ के बाद चन्नी ने आरोप लगया था कि पूछताछ के बहाने जलील किया गया। उनके पास जिनकी भी संपत्ति है या जायदाद है उसके बारे में उन्होंने विजिलेंस को पूरी जानकारी दे दी है। 

भांजे की 10 करोड़ की जायदाद के बारे में भी पूछा गया सवाल

इलेक्शन के वक्त विजिलेंस ने चन्नी के भांजे को पकड़ा था। उसकी 10 करोड़ की जायदाद के बारे में भी पूर्व सीएम से सवाल किया गया। विजिलेंस से उनकी आय से जुड़े 50 से ज्यादा सवाल पूछे। चन्नी ने भांजे के बारे पूछे सवाल पर विजिलेंस को जवाब दिया कि जिसके बारे में सवाल है उसी से जाकर पूछो।

 

जिस जमीन का मुझे मालिक बना दिया सरकार मुझे उस जमीम पर खड़ा करे

पूर्व सीएम ने कहा कि वह बेकुसूर हैं। उन्हें फंसाया जा रहा। सरकार ने जिस जमीन का उनको मालिक बनाया है अब सरकार उस जमीन पर उनको खड़ा करे। सरकार यह भी दिखाए कि उनकी गाड़ियां कहां हैं। जालंधर लोस उप-चुनाव को लेकर सरकार बेवजह मुद्दा भुना रही है लेकिन इसका उसको कोई फायदा नहीं होगा। कुछ नहीं होता तो सरकार मूसेवाला की तरह मुझे भी गैंगस्टरों से मरवा दे।

Must Read

spot_img