HomeUncategorizedपंजाब, मोरिंडा बेअदबी केस में बनी जांच कमेटी, महौल अभी तनावपूर्ण

पंजाब, मोरिंडा बेअदबी केस में बनी जांच कमेटी, महौल अभी तनावपूर्ण

Spread the News

Doaba Dastak News जूतों समेत गुरुद्वारे में घुसने और वहां बैठे पाठी सिंहों पर हमला करने के मामले में मोरिंडा में मंगलवार को दूसरे दिन भी माहौल तनावपूर्ण रहा। घटना को दूसरे दिन भी बाजार बंद रहे। स्थिति को संभालने के लिए पुलिस फोर्स लगाई गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सिख संगत पुलिस थाने के बाहर धरने पर बैठी है। विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की जा रही है। आरोपी के घर भी तोड़-फोड़ की गई है। आरोपी का परिवार फरार है। वहीं, सिख संगत आरोपी को उनके हवाले करने की भी मांग कर रही है। दूसरे दिन भी संगत की ओर से रोष स्वरूप आवाजाही ठप कर रोष धरने लगाए गए।

5 मेंबरी कमेटी करेगी जांच, इनको किया शामिल

मामले की जांच को कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी में हरदीप सिंह, राजविंदर सिंह, रविंदर सिंह, मनदीप सिंह और मास्टर तीरथ सिंह शामिल हैं। संगत ने गुरुद्वारा कोतवाली साहिब मोरिंडा में मंगरवार सुबह बेअदबी के पश्चाताप के रूप में पाठ किया। इस मौके पर संगत पहुंची। गुरुद्वारा साहिब को और अच्छे तरीके से चलाने के लिए पांच मेंबरी कमेटी भी बनाई गई।

शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी देगी केस पर आने वाला खर्च

बेअदबी को लेकर आरोपी के खिलाफ कोर्ट में चलने वाले केस को लेकर गुरुद्वारा की तरफ से होने वाला खर्च एसजीपीसी देगी। एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार अजमेर सिंह खेड़ा ने बताया कि कानूनी तौर पर इस केस की देखरेख करने के लिए मेंबरी बनाई है। इस केस पर आने वाला सारा खर्च शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से किया जाएगा।

Must Read

spot_img