HomeBreaking NEWSलोकसभा उपचुनाव जालंधर की दिशा और दशा करेंगे तय: केडी भंडारी 

लोकसभा उपचुनाव जालंधर की दिशा और दशा करेंगे तय: केडी भंडारी 

Spread the News

जालंधर, 2, मई (डीडी न्यूजपेपर ): लोकसभा उपचुनाव के परिणाम जालंधर और पंजाब की दशा और दिशा निर्धारित करेंगे। इसलिए जालंधर के विकास और पंजाब की प्रगति के लिए भाजपा के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल का जीतना बहुत ही आवश्यक है। यह बातें पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के. डी. भंडारी ने फ्रैंड्स कॉलोनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कही। वह भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने वहां पहुंचे थे। इस मौके पर उनके साथ इंदर इकबाल सिंह अटवाल के भाई रॉकी अटवाल भी मौजूद थे। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सांसद ही जालंधर का विकास करवा सकता है। इससे पहले कांग्रेस का सांसद 9 साल तक रहा, मगर जालंधर का विकास तो क्या होना था उलटा स्मार्ट सिटी के करोड़ों रुपए भी घोटाले की भेंट चढ़ गए। इसलिए जरूरी है कि भाजपा का प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल संसद में पहुंचें और जालंधर की आवाज बनें और इसके लिए हम सबको मिलकर उन्हें 10 मई को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाना होगा।

इस मौके पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष विज और भाजपा स्पोर्ट्स सैल के जिला प्रधान हिमांशु शर्मा ने केडी भंडारी, राकेश राठौर और रॉकी अटवाल को आश्वस्त किया कि 10 मई को इलाके की एक एक वोट भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में डालने के लिए लोगों को तैयार किया जा रहा है।

इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जगमोहन मागो, राजेंद्र अग्रवाल, राजीव गोयल, अनिल बहल, कुलदीप दीपा, गुरदीप घोषा, अंजू शर्मा, कुसुम शर्मा, पिंकी बेदी, मधु सेठी, मनीषा बहल, वीनस वर्मा, विक्की सोनी, अनिल वर्मा, अश्वनी मल्होत्रा, सुभाष गुप्ता, गुरबख्श मदान, अनिल बहल, पूरब, अश्वनी सोनी, अनिल अरोड़ा, अतुल टंडन, राजेश वर्मा, हरीश कपूर आदि भी उपस्थित थे।

फ्रैंड्स कॉलोनी में इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे पूर्व मुख्य संसदीय सचिव के. डी. भंडारी और रॉकी अटवाल का स्वागत करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, भाजपा स्पोर्ट्स सेल के जिला अध्यक्ष हिमांशु शर्मा गुरदीप गोशा, एडवोकेट अनिल वर्मा व अन्य।जनसभा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, युवा मोर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सन्नी शर्मा, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनीष विज व अन्य।

Must Read

spot_img