HomeBreaking NEWSपंजाब से दुखद खबर : छह बार पार्षद रहे इस नेता...

पंजाब से दुखद खबर : छह बार पार्षद रहे इस नेता का हुआ निधन

दोआबा दस्तक : राजीनीतिक जगत से दुखद खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार अकाली दल लुधियाना के जिला प्रधान हरभजन सिंह डांग का निधन हो गया। जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर चुनाव प्रचार के दौरान उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें लुधियान ले जाया गया जहां आज उनका निधन हो गया।

आपको बता दें कि हरभजन सिंह डांग 6 बार लुधियान में पार्षद रह चुके हैं। जानकारी मिली है कि उनका अंतिम संस्कार आज यानि रविवार को दोपहर 3 बजे मॉडल टाउन एक्सटेंशन लुधियाना के शमशान घाट में किया जाएगा।

Must Read

spot_img