HomePunjabपंजाब: गोलगप्पे खाने के बाद रेहड़ी वाले से उलझा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

पंजाब: गोलगप्पे खाने के बाद रेहड़ी वाले से उलझा पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल

गुरदासपुरः जिले में पुलिसकर्मी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिसकर्मी रेहड़ी वाले से पहले गोलगप्पे खाता है और बाद में उसके साथ पैसों को लेकर उलझना शुरू कर देता है।

वायरल वीडियो को लेकर बताया जा रहा है कि उक्त पुलिस कर्मी शराब के नशे में था और रेहड़ी वाले के पास गोलगप्पे खाने के लिए आया हुआ था। इस दौरान पुलिसकर्मी ने रेहड़ी वाले से 20 रुपए के गोलगप्पे खाए। जिसके बाद 20 रुपए देने को लेकर उसका रेहड़ी वाले के साथ झगड़ा हो गया। इस मामले को लेकर वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मी की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। बताया जा रहा है कि इस विवाद को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मी को रोकने की कोशिश की तो उक्त पुलिसकर्मी के द्वारा उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई।

Must Read

spot_img