HomeVillage NEWSइफको द्वारा ज़िला सहकारी सम्मेलन आयोजित।

इफको द्वारा ज़िला सहकारी सम्मेलन आयोजित।

Spread the News

फिरोजपुर (राकेश कपूर) विश्व की सबसे बड़ी सहकारी संस्था इफको द्वारा ज़िला फिरोजपुर में सहकारी सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्री उमेश कुमार वर्मा संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं फिरोजपुर मंडल शामिल हुए। श्रीमती संध्या शर्मा, उप रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं फिरोजपुर ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।इस अवसर पर श्री सरवर जीत सिंह सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं फिरोजपुर, श्री गुरसंतवीर सिंह, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं गुरुहरसहाय , श्री सुखजीत सिंह बराड़, सहायक रजिस्ट्रार सहकारी सभाएं जीरा भी शामिल हुए।इसके इलावा श्री गुरबरिंदर सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक ज़िला सहकारी बैंक, श्री अमृतपाल सिंह, शाखा प्रबंधक फिरोजपुर कैंट तथा जिले के सभी सहकारी निरीक्षक भी उपस्थित थे।इस अवसर पर संदीप कुमार सिहाग, क्षेत्रीय अधिकारी इफको फिरोजपुर ने इफको नैनो खादों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जिले मे इफको द्वारा सहकारी समितियों में सप्लाई किए खाद एवम् अन्य कृषि आदानो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री उमेश कुमार वर्मा संयुक्त रजिस्ट्रार जी ने इफको नैनो यूरिया तरल तथा इफको नैनो डी ए पी तरल को इफको के क्रांतिकारी उत्पाद बताते हुए इन खादों को किसान हितैषी, पर्यावरण हितैषी भी बताया। उन्होंने ने बताया कि इफको नैनो खादों की एक 500 एम एल की बोतल यूरिया तथा डी ए पी खाद की एक बोरी के बराबर कारगर है। तथा किसान को ये कम दाम पर आसानी से सहकारी समितियों में उपलब्ध है। श्रीमति संध्या शर्मा उप रजिस्ट्रार जी ने सभी सहायक रजिस्ट्रार तथा निरीक्षकों से इन खादों को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में किसानो को सहकारी समितियों के माध्यम से पहुंचाने की अपील की। अंत में श्री विशाल सिडाना ने इफको की तरफ से सभी अधिकारियों को कार्यक्रम में भाग लेने पर धन्यवाद दिया।।

Must Read

spot_img