HomeBreaking NEWSभगवंत मान समेत मंत्री-सांसद ने किए योग, 15 हजार लोगों ने किया...

भगवंत मान समेत मंत्री-सांसद ने किए योग, 15 हजार लोगों ने किया योगासन

Spread the News

जालंधर के PAP ग्राउंड में मंगलवार को CM की योगशाला में मुख्यमंत्री भगवंत मान, सभी मंत्री, विधायक और विभिन्न विभागों के चेयरमैन और पार्टी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। योग शिक्षकों ने सभी को योग करवाया। करीब 40 मिनट तक चली योगशाला में मुख्यमंत्री बीच में ही उठकर चले गए। उनके साथ राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा भी थे।

इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा- “ऐसा जरूरी नहीं है कि योगा मैट पर ही होता है। हम रोज अपने नित्य कर्म में भी योग करते हैं। जिस तरह से वर्तमान में हमारा लाइफ स्टाइल है उससे लोग डिप्रेशन में हैं। इससे मुक्ति के लिए योग ही एक प्राचीन साधन है।”

आज पीएपी ग्राउंड में 15 हजार से ज्यादा लोग योग कर रहे हैं। वह उनके बीच साधारण कपड़ों में सुबह-सुबह खड़े हुए हैं। क्या इससे पहले के मुख्यमंत्री आपने कभी ऐसे देखे। इस वक्त तो उनकी आंख ही नहीं खुलती थी। रात को 3 बजे तक सोते थे और दोपहर को 2 बजे तक उठते थे।

दोपहर को उठने के बाद कहते थे चलो अब पंजाब का काम कर आते हैं। थोड़ा से घूमते थे फिर कहते थे चलो अब डिनर का समय हो गया। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि उनका पंजाब सेहतमंद हो। पंजाब सेहतमंद होगा तो दूसरों को भी सेहतमंद बनाएगा।

भगवंत मान ने कहा कि दम यानी सांस इन्हीं से आदमी है। जिनके पास करोड़ों अरबों हैं वह उन्हें बुला रहे हैं, लेकिन वह जाते नहीं। क्योंकि सांसों का भार ही सबसे ज्यादा भारी है। उन्होंने कविता के रूप में कहा “मैंने परख लिया सांसों का भार ही सबसे भारी है, जरा सोचकर देखो डूबने के बाद बंदा तैर कैसे जाता है।”

 

Must Read

spot_img