HomeBreaking NEWSजालंधर कैंट के पूर्व विधायक स. जगबीर सिंह बराड़ आज भाजपा में...

जालंधर कैंट के पूर्व विधायक स. जगबीर सिंह बराड़ आज भाजपा में शामिल हो गये दिल्ली स्थित BJP पार्टी हेडक्वार्टर

21/डीडी न्यूजपेपर। जालंधर कैंट के पूर्व विधायक स. जगबीर सिंह बराड़ आज भाजपा में शामिल हो गये। दिल्ली स्थित BJP पार्टी हेडक्वार्टर में सीनियर नेताओं ने उन्हें भाजपा में ज्वाइन करवाया। बता दें कि जगबीर सिंह बराड़ एक साल पहले शिरोमणि अकाली दल छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। इसके बाद वो आम आदमी पार्टी द्वारा दरकिनार करने के चलते काफी समय से नाराज थे। गौरतलब है कि साल 2023 जनवरी में सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद जालंधर लोकसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव से पहले जगबीर बराड़ “आप” में शामिल हो गए थे, उन्हें मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पार्टी ज्वाइन करवाई थी।

Must Read

spot_img