HomeBreaking NEWSअवतार नगर में कथित अवैध निर्माण पर सवाल, नगर निगम कमिश्नर को...

अवतार नगर में कथित अवैध निर्माण पर सवाल, नगर निगम कमिश्नर को शिकायत के बावजूद कार्रवाई का इंतजार

Spread the News

जालंधर: जालंधर के अवतार नगर में रॉयल फाइनेंस कंपनी से संबंधित बताए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि यहां निर्माण कार्य जोरों-शोरों से जारी है, जबकि निर्माण को लेकर नगर निगम कमिश्नर को बाकायदा शिकायत दी जा चुकी है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, शिकायत में निर्माण की वैधता, जरूरी मंजूरियों, NOC और CLU सहित संबंधित दस्तावेजों की जांच की मांग की गई है। आरोप है कि शिकायत देने के बावजूद अभी तक मामले में कोई ठोस कार्रवाई या स्पष्ट सुनवाई सामने नहीं आई है।शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि नगर निगम द्वारा मौके की जांच कर यह स्पष्ट किया जाए कि संबंधित निर्माण के लिए सभी जरूरी मंजूरियां ली गई हैं या नहीं। साथ ही NOC, CLU और बिल्डिंग अप्रूवल से संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर वास्तविक स्थिति सार्वजनिक की जाए।

Must Read

spot_img