एलन मस्क ने इसे भी बताया कामयाबी, बोले-उडना ही बड़ी उपलब्धि
Doaba Dastak News Jalandhar
एलन मस्क का सपना विस्फोट के साथ टूट गया। 7.15 बजे मंगल पर मानव ले जाने वाले उसेक स्टारशिप के लांचिंग के कुछ समय बाद ही टुकडे़ हो गए। हालांकि मस्क ने इसको पाजिटिव लिया और कहा कि यह भी उनकी कामयाबी है। क्योंकि इसका उडान भरना भी बड़ी बात है। इसे दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट बताया जा रहा था। इसे टेक्सास के बोका चिका से लॉन्च किया गया था। ये इसका पहला ऑर्बिटल टेस्ट था। मंगलवार को भी इसे लॉन्च किया गया लेकिन पहले ही समस्या आने पर लॉन्च को रोक दिया गया। स्टील से बने स्टारशिप के ढांचे को दुनिया के दूसरे सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने बनाया है। स्पेसएक्स ने कहा, इस तरह के एक टेस्ट के साथ, हम जो सीखते हैं उससे सफलता मिलती है। आज का टेस्ट हमें स्टारशिप की रिलायबिलिटी में सुधार करने में मदद करेगा।

इंसानों को मंगल पर पहुंचाने के लिए निर्मित किया गया है स्टारशिप
मस्क ने 2029 तक इंसानों को मंगल ग्रह पर ले जाकर वहां कॉलोनी बसाने की बात कही है। स्पेसशिप धरती से लोगों को ले जाने के लिए बनाया गया है। दावा है कि यह दुनिया के किसी भी कोने में एक घंटे से कम समय में पहुंच पाएगा। बता दें कि मंगल पृथ्वी से 23 करोड़ किलोमीटर दूर है।
मिशन कितना सफल होगा इस पर विज्ञानी एकमत नहीं
यह मिशन आने वाले समय में कितना सफल होगा इस पर विज्ञानी एकमत नहीं हैं। कुछ का कहना है कि कामयाबी मिल सकती है तो कुछ कहते हैं कि 50 फीसद तक ही उम्मीद है। मस्क ने खुद कहा था कि स्टारशिप के पहले ऑर्बिटल मिशन के सफल होने की संभावना 50% है, लेकिन उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि स्पेसएक्स साउथ टेक्सास साइट पर कई स्टारशिप व्हीकल बना रहा है। इन्हें आने वाले महीनों में जल्दी-जल्दी लॉन्च किया जाएगा और लगभग 80% संभावना है कि उनमें से एक इस साल ऑर्बिट में पहुंच जाएगा।







