HomeBreaking NEWSरवि किशन ने (आज तक) न्यूज़ चैनल पर यह खुलासा किया है...

रवि किशन ने (आज तक) न्यूज़ चैनल पर यह खुलासा किया है कि उनके चार बच्चे होने में कांग्रेस का हाथ है !?

Spread the News

भोजपुरी स्टार और भारतीय जनता पार्टी की गोरखपुर उत्तर प्रदेश लोकसभा सीट जीतने वाले रवि किशन ने आज तक न्यूज़ चैनल पर यह खुलासा किया है कि उनके चार बच्चे होने में कांग्रेस का हाथ है |

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बात करते हुए रवि किशन ने यह बात सामने रखी | उन्होंने कहा यदि कांग्रेस जनसंख्या नियंत्रण कानून ले आती तो वह रुक जाते यानी और बच्चे पैदा नहीं करते | गौरतलब है कि रवि किशन की तीन बेटियां और एक बेटा है | इसलिए कहना गलत नहीं होगा कि अपने चार बच्चे होने पर वह कांग्रेस की सरकार को जिम्मेवार मानते हैं | यहां गौर करने लायक बात है कि केंद्र सरकार में और राज्य सरकारों ने लंबे समय तक ऐसे कई अभियान परिवार नियोजन के लिए चलाएं हैं | जैसा कि हम दो हमारे दो, बच्चे दो ही अच्छे और दूरदर्शन पर कई ऐसे कार्यक्रम और विज्ञापन आदि | बरहाल उनके इस बयान का आकलन हर कोई अपने तरीके से कर रहा है | इसलिए इन्होंने जो कहा वह कितना सही यह हम जनता के विवेक पर छोड़ते हैं |

Must Read

spot_img