HomeBreaking NEWSकांग्रेस के वरिष्ठ व टकसाली नेता व उनके परिवार ने थामा भाजपा...

कांग्रेस के वरिष्ठ व टकसाली नेता व उनके परिवार ने थामा भाजपा का कमल।

Spread the News

चंडीगढ़: 13 दिंसबर (करनवीर सिंह ), भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता देख विपक्षी पार्टियों के कई टकसाली व दिग्गज नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय चंडीगढ़ में भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लुधियाना का टकसाली कांग्रेसी परिवार के हेम राज अग्रवाल तथा राशि अग्रवाल अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गए। इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने इन टकसाली कांग्रेसीयों को भाजपा परिवार की सदस्यता दिलवाई तथा पार्टी का सिरोपा देकर भाजपा परिवार में शामिल करवाया।
जीवन गुप्ता ने इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए बताया कि यह नए कांग्रेस के युवा मोर्चा से करीब 35 वर्षों से सेवा करते आ रहे हैं और जनता के बीच अच्छी पैठ रखते हैं। यह जनता की समस्याओं से भली-भांति जानकार हैं। इन सभी नए कार्यकर्ताओं को पार्टी में बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। यह सभी केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों तथा देशहित्त में लिए गए ठोस निर्णयों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। यह सभी पार्टी की विचारधारा तथा पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। उधर इस अवसर पर भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों ने पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिलाया।

Must Read

spot_img