HomeBreaking NEWSमहिलाओं की तरह किसानों को गुमराह न करें मुख्यमंत्री:- मौना जयसवाल

महिलाओं की तरह किसानों को गुमराह न करें मुख्यमंत्री:- मौना जयसवाल

Spread the News

चंडीगढ़: 28 मार्च (डीडी,न्यूजपेपर ), बेमौसमी बारिश के कारण नुकसानी गई फसलों के मुआवजे के लिए भाजपा के प्रदेश महामंत्री मौना जयसवाल ने सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान से मांग करते हुए कहा कि सूबे के किसानों को तुरंत प्रभाव से उचित मुआवजा दिया जाए। मौना जयसवाल ने कहा की प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार पहले महिलाओं को हजार रुपए प्रति महीना देने के नाम पर गुमराह कर चुकी है। जो कि सरकार का एक साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। उसी की तर्ज पर पंजाब के किसानों को मुख्यमंत्री भगवंत मान हौंसला रखने की बात कर गुमराह कर रहे हैं। नुकसान हुई फसलों का मुआवजा रेत बहुत तय किये गए है। जबकि किसान की प्रति एकड़ लागत कहीं अधिक है। और पंजाब के किसानों का मुख्य व्यवसाय सिर्फ खेती है। लेकिन पंजाब सरकार व अफसरशाही दफ्तरों में बैठ कर किसानों के हालातों का मजाक बनाने में लगे हैं।

भाजपा की प्रदेश महामंत्री मौना जयसवाल ने कहा कि सूबे की सरकार ने किसानों की फसल बीमा योजना शुरू न करके किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है। कुदरत का प्रकोप झेल रहे किसान की आंखों में आंसुओ के सैलाब के साथ सरकार के प्रति कड़ा रोष है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को केजरीवाल के लिए प्रचार करने की बजाय सूबे के लोगों की आवाज सुननी चाहिए। व केंद्र की स्किमो को निर्विघ्न पंजाब में लागू करना चाहिए। मौना जयसवाल ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री ने किसानों का मुआवजा तुरन्त जारी न किया तो भाजपा आम आदमी पार्टी की सरकार का कड़ा विरोध करेगी।

Must Read

spot_img