HomeChandigarhअब इस जगह दिखा अमृतपाल सिंह, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा

अब इस जगह दिखा अमृतपाल सिंह, पंजाब पुलिस ने डाला डेरा

Spread the News

दोआबा दस्तक न्यूजः पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है. अमृतपाल का मेरठ से कनेक्शन जुड़ रहा है. माना जा रहा है कि उसे मेरठ में बेगमपुल पर टेंपो से जाते देखा गया है.

इसकी जानकारी लगने पर पंजाब पुलिस चार दिन पहले मेरठ में आई और टेंपो चालक अजय निवासी डबल स्टोरी पल्लवपुरम से घंटों पूछताछ की. पता चला है कि अमृतपाल मेरठ से दौराला जाने वाले टेंपो में बैठा था. टेंपो चालक का कहना है कि जांच करने आई पंजाब पुलिस ने अमृतपाल का फोटो दिखाकर पूछताछ की और यह भी कहा कि एक सप्ताह पहले उसके टेंपो में अमृतपाल बैठकर गया था.

यह भी पूछा कि वह बेगमपुल से दौराला के बीच कहां उतरा. हालांकि टेंपो चालक ने कोई जानकारी नहीं होने की बात कही है. टेंपो चालक ने बताया कि पांच दिन पहले वह अपने परिवार के साथ टेंपो गंगा स्नान करने के गया था. वापस लौटते समय टेंपो का एक्सीडेंट हो गया. उसके अगले दिन उसके मोबाइल पर फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को पंजाब पुलिस का बताकर उसे बेगमपुल पर बुलाया. उसके मना करने पर पंजाब पुलिस उसके घर पहुंच गई और वह पंजाब से भागे खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के बारे में पूछते रहे.

 

Must Read

spot_img