HomeLatest newsTwitter...भगवान ने भी ब्लू टिक के लिए चुकाए पैसे, बिना सब्सक्राइब किए...

Twitter…भगवान ने भी ब्लू टिक के लिए चुकाए पैसे, बिना सब्सक्राइब किए भी यूजर्स को भी मिला ब्लू टिक, शाहरुख भी शामिल

Spread the News

दोआबा दस्तक न्यूज . 
ट्वीटर ने आय बढ़ाने के लिए ब्लू टिक खत्म कर दिए थे। इसे लेने के लिए फीस देनी पड़नी थी लेकिन कुछ ही दिन बाद सेलिब्रिटी को ब्लू टिक लौटा दिए हैं। इनमें शाहरुख का नाम भी शामिल है। इसके अलावा अन्य लोगों के भी ब्लू टिक लौटाए गए हैं। वहीं क्रिकेट के भगवान सचिन और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने पैसा देकर ब्लू टिक लिए। ट्विटर की तरफ से कहा गया कि यह उन लोगों के लौटाए हैं जिनके 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। क्रिकेटर एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान समेत कई सेलिब्रिटीज जिनके अकाउंट से ब्लू टिक गायब हो गए थे, उनके अकाउंट पर अब दोबारा ब्लू टिक दिखने लगा है। इनके अलावा ब्लू टिक दोबारा मिलने वालों में कुछ ऐसे लोगों के नाम भी शामिल है जिनकी मौत हो चुकी है। इनमें सुशांत सिंह राजपूत, इरफान खान, ऋषि कपूर जैसे नाम शामिल हैं।


यूएस पब्लिक रेडियो एनपीआर और कनाडा का पब्लिक ब्रॉडकास्टर सीबीसी को भी टिक वापस मिल

मीडिया अकाउंट को भी सब्सक्रिप्शन लिए बिना ब्लू टिक वापस मिल गया है। इसमें यूएस पब्लिक रेडियो एनपीआर और कनाडा का पब्लिक ब्रॉडकास्टर सीबीसी सहित एएफपी, न्यूयॉर्क टाइम्स जैसे ग्रुप शामिल है।

पेमेंट नहीं करने पर भी उमर अब्दुल्ला को ब्लू टिक मिला

जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का भी ब्लू टिक वापस आ गया है। अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने ब्लू सब्सक्रिप्शन खरीदा नहीं है, इसके बावजूद उन्हें ब्लू टिक मिल गया है। वहीं जर्नलिस्ट निधि राजधान ने कहा कि उनका ब्लू टिक वापस आ गया है। इसके लिए उन्होंने पेमेंट नहीं किया है। सब्सक्रिप्सन नहीं लेने के बाद भी इन लोगों के अकाउंट के ब्लू टिक पर क्लिक करने पर मैसेज दिख रहा है। इसके उल्ट जैक डॉर्सी के 6.5 मिलियन फॉलोअर है फिर भी उन्हें ब्लू टिक नहीं मिला।

बच्चन और तेंदुलकर ने पैसा देकर लिया ब्लू टिक

वॉलीबुड स्टार और क्रिकेट के भगवान को पैसा देकर ब्लू टिक लेना पड़ा। पैसा चुकाने के बाद इन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी। मस्क की नई ट्विटर वैरिफिकेशन पॉलिसी से पहले, केवल नोटेबल फिगर्स ही ब्लू टिक प्राप्त कर सकते थे। ये इसलिए था ताकि कोई भी उन्हें प्लेफॉर्म पर इम्पर्सनेट न करे, लेकिन अब जिसके पास पैसा है, वह मोबाइल नंबर वैरिफाई कराकर ब्लू टिक खरीद सकता है।

Must Read

spot_img