HomeBhahwanigarhअपनी दयनीय हालत पर रोती मगनी राम बीरू मल पंसारी की दुकान...

अपनी दयनीय हालत पर रोती मगनी राम बीरू मल पंसारी की दुकान से घंटाघर को जोड़ने वाली सड़क

Spread the News

21/जुलाई डीडी न्यूजपेपर।
फाजिल्का का दिल कहे जाने वाले घंटाघर की तरफ प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक हजारों लोग निकटवर्ती गांवों से तथा शहर के विभिन्न भागों से किसी न किसी काम से आते हैं। कुछ लोग जिनको घंटाघर से होकर कॉलेज की तरफ जाना होता है तो उनको अपनी यात्रा की शुरूआत में ही कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है इसका कारण घंटाघर से मगनी राम बीरू मल पंसारी की दुकान तक वाली सड़क के टुकड़े की बुरी हालत है। इसका कारण आज से करीबन एक साल पहले नगर परिषद फाजिल्का द्वारा इस क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था करना है। इस काम को पूरा करने के बाद नगर परिषद फाजिल्का द्वारा सही ढंग से इस सड़क का सही ढंग से निर्माण नहीं करना है। सड़क के इतने से हिस्से पर सफर करने के लिए आप का हाजमा काफी दुरुस्त होना चाहिए। दोपहिया वाहनों पर तो यह सफर और भी मुश्किल हो जाता है । मेरी तरफ से नगर परिषद फाजिल्का अध्यक्ष एडवोकेट सुरिंदर सचदेवा जी को पुरजोर अपील है कि वह इस सड़क की दयनीय हालत को सुधार कर नगरवासियों का आशीर्वाद प्राप्त करें।
दर्शन सिंह तनेजा
लेक्चरर फिजिक्स
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुईखेड़ा
मोबाइल नंबर 8360951460

Must Read

spot_img