HomeBreaking NEWSअपने रास्ते से भटक रहा नशा मुक्ति मोर्चा!

अपने रास्ते से भटक रहा नशा मुक्ति मोर्चा!

Spread the News

ब्रेकिंग न्यूज़ :- AAP नेता राजीव आनंद ने नशा मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा, संगठन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

जालंधर। आम आदमी पार्टी के नेता राजीव आनंद ने नशा मुक्ति मोर्चा से अपना इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में चर्चा छेड़ दी है। हमारे पत्रकार रिची रोहित से विशेष बातचीत करते हुए राजीव आनंद ने कहा कि वह पार्टी के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं, लेकिन नशा मुक्ति मोर्चा के भीतर कामकाज का तरीका संतोषजनक नहीं है।

राजीव आनंद का कहना है कि मोर्चे में लगातार बैठकों का दौर चलता रहता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई दिखाई नहीं देती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हालात कुछ ऐसे हैं जैसे “कबूतर बिल्ली को देखकर आंखें बंद कर लेता है और सोचता है कि खतरा टल गया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पुराने और समर्पित कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जबकि नए लोगों को आगे लाकर उन्हें पदोन्नतियां और जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। उनके अनुसार वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे कार्यकर्ताओं को कोई पूछने वाला नहीं है।

गौरतलब है कि कल ही रेड क्रॉस भवन में नशा मुक्ति मोर्चा की एक अहम बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सेंट्रल हलके के इंचार्ज नितिन कोहली मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे थे। बैठक के अगले ही दिन सुबह-सुबह राजीव आनंद ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा कर दी।

अब देखने वाली बात यह होगी कि पार्टी हाईकमान इस मामले को किस तरह लेती है, क्या कोई कार्रवाई होती है और इस पूरे घटनाक्रम का राजनीतिक परिणाम क्या निकलता है। साथ ही यह सवाल भी चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर वे लोग कौन हैं जो कथित तौर पर समस्याओं को सामने देखकर भी कबूतर की तरह आंखें बंद किए बैठे हैं।

Must Read

spot_img