कृष्ण कुमार महर्षि (नवीन)
जयपुर,
जयपुर मे भूमिगत पदमार्ग के वर्षो पूर्व निर्माण हो जाने के बावजूद भी अब तक आमजनता को पैदल सुगम सुरक्षित आवागमन के उपयोग के लिये उपलब्ध नही होना राजस्थान शासन, प्रशासन एवं निर्वाचित जन सेवकों की लापरवाही और हम आम जनता की अपने मूलभूत अधिकारों की रक्षा के प्रति उदासीनता है ।
जब ही तो शासन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की लापरवाही एवं हम आमजनता की उदासीनता के चलते अजमेरीगेट पर अत्यधिक यातायात के भारी दबाव के बीच में से होकर पैदल यात्रियों को अपनी जान जोखीम में डालकर सड़क पर तेज गति से दौड़ते वाहनों के बीच से होकर सड़क पार करने को मजबूर होना पड़ता है ।
इस समस्या का मुख्य कारण जयपुर के अजमेरीगेट,एम.आई. रोड़ पर अत्यअधिक व्यस्त यातायात मार्ग पर यातायात पुलिस कंट्रोल रूम (यादगार भवन) के पास स्थित भूमिगत पदमार्ग को बने हुए कई वर्ष हो जाने के बाद भी आज तक आम जनता के सुगम पैदल आवागमन के लाभ के लिये उपलब्ध नही होना हैं ।
इस भूमिगत पदमार्ग के वर्षों से बन्द पड़े होने के कारण इस में गन्दगी एवं कचरें का आलम कायम है ।
जयपुर जैसे प्राचीन, सुन्दर, मैट्रो शहर में बढ़ती आबादी के बीच मुख्य आवागमन की सुगम व्यवस्था वर्षों पूर्व निर्मित होने के बाद भी इसका आज तक भी आम जनता के उपयोग के लिए सुगमता से उपलब्ध नहीं होना भी सरकार की गंभीर लापरवाही का सूचक है ।
जबकी जयपुर शहर प्रदेश की राजधानी है और यहां राजधानी क्षेत्र में आए दिन धार्मिक,सामाजिक,सांस्कृतिक, राजनैतिक आयोजन- प्रयोजन, धरने-प्रदर्शन,रेलिया होते रहते हैं ।
जिसके कारण आए दिन शहर में यातायात जाम एवं भीड़ का दबाव होने के कारण आम जनता को कई बार सड़क पार करने में भी बड़ी कठिनाई एवं तकलीफ का सामना करना पड़ता हैं ।
इस लिये शासन प्रशासन से आग्रह है कि तत्काल इस भूमिगत पदमार्ग को साफ – सफाई करवा कर स्वच्छता एवं पूर्ण सुरक्षा के साथ आमजनता के उपयोग के लिये उपलब्ध करवाने का श्रम करें ।
जिससे इस भूमिगत पदमार्ग का लाभ आमजनता को मिल सकें और अन्य जगहों पर भी आमजनता के अति व्यस्त यातायात के दबाव के बीच से होकर सड़क पार करने वाले स्थानो को चिन्हित कर नये भूमिगत पद मार्ग बनवाने का श्रम करें । जिससे आमजनता इन पदमार्गो से होकर सुरक्षित रूप से सड़क पार कर अपने स्थानों पर जा सके ।
जय हिन्द , जय भारत
जागो जनता, जागो शासन
हमें काम चाहिये,नही चाहियें आश्वासन ।
11 मार्च,2023, शनिवार ।
कृष्ण कुमार महर्षि (नवीन)
जयपुर, (राज.)







