Stock Market LIVE: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार को जोरदार तेजी देखने को मिल रही है. सेंसेक्स 57850 और निफ्टी 17000 के पार ट्रेड कर रहा है. बाजार की तेजी में फार्मा और IT स्टॉक्स सबसे आगे हैं. RIL, Hindalco समेत Sun Pharma के शेयर निफ्टी में टॉप गेनर्स हैं. जबकि अदानी शेयर सबसे ज्यादा टूटने वाले शेयरों में शामिल हैं. इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 398 अंक नीचे 57,527 पर बंद हुआ था. बाजार पर दबाव बनाने का काम ऑटो और बैंकिंग स्टॉक्स कर रहे हैं।
शेयर बाजार में तेजी के ट्रिगर्स
- ग्लोबल मार्केट में निचले स्तरों से खरीदारी
- डॉलर के मुकाबले रुपए की मजबूती
- डॉलर इंडेक्स स्थिर, 103 के पास
- RIL, ITC, HCL TECH समेत बड़े स्टॉक्स में तेजी
Dollar vs Rupee: रुपए की मजबूत शुरुआत
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए की मजबूत शुरुआत हुई है. रुपया 11 पैसे मजबूत होकर खुला. रुपया 82.48 के मुकाबले 82.37 प्रति डॉलर पर खुला.







