HomeUncategorizedअब बंदर भी होंगे एक्सपोर्ट, श्रीलंका चीन को देगा एक लाख मंकी...पढ़ें...

अब बंदर भी होंगे एक्सपोर्ट, श्रीलंका चीन को देगा एक लाख मंकी…पढ़ें क्यों

Spread the News

Doaba news Jalandhar

अब बंदरों भी एक्सपोर्ट होंगे। यह हैरान करने वाला लग सकता है मगर सच है। श्रीलंका ने चीन को 1 लाख बंदर देने की पेशकश की है। इनको पकड़ने पर होने वाला सारा खर्च चीन ही उठाएगा। श्रीलंका के राष्ट्रपित की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में वहां के जंगलात विभाग ने यह अनुमती दी है। जैसा की सर्वविदित है कि श्री लंका की माली हालत बहुत खराब है। वहां की खेती को घाटे से उबारने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है क्योंकि बंदरों सहित जंगली जीव यहां फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाते हैं।

एक करोड़ नारियल खराब कर गए बंदर

सरकार का कहना है कि बंदन इतने बड़े स्तर पर नुकसान पहुंचाते हैं कि एक करोड़ नारियल नष्ट कर चुके हैं। इसके अलावा भी कुछ जंगली जीवों का शिकार करने की सरकार ने अनुमति दी है। श्रीलंका सरकार की माली हालत इतनी पतली है कि वह अपने स्तर पर बंदर पकड़ने पर खर्च नहीं कर सकता। बताया जा रहा है कि श्रीलंका में बंदर पकड़ने पर 4 हजार या इससे ज्यादा खर्च आता है जबकि चीन इससे पांच गुना ज्यादा पैसा खर्च कर रहा है। यहा पैसा श्रीलंका सरकार के पास ही आने वाला है। बंदरों का चीन क्या करेगा इस पर अभी तक किसी भी कोई स्पष्ट राय नहीं मिल पाई है।

Must Read

spot_img