HomeBreaking NEWSपंजाबः सैर कर रहे व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल

पंजाबः सैर कर रहे व्यक्ति का तेजधार हथियार से कत्ल

अजनालाः तहसील अजनाला के कमाल खां गांव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात सैर कर रहे 55 वर्षीय व्यक्ति का अज्ञात हमलावारों ने तेजधार हथियार बरछी (भाले) मारकर कत्ल कर दिया। मृतक की पहचान सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के सुखविंदर सिंह की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। देरा रात करीब साढ़े आठ बजे वह घर से अकेला ही सैर करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात हमलावारों ने बरछी से हमला कर दिया। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद आज सुबह पुलिस पार्टी गांव में सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी हुई है। अभी तक हमलावार पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

Must Read

spot_img