HomeGeneralउत्तर कोरिया के किम जोंग ताकत बढ़ाने के लिए थामेंगे पुतिन का...

उत्तर कोरिया के किम जोंग ताकत बढ़ाने के लिए थामेंगे पुतिन का हाथ

Spread the News

 

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ थामकर अपने देश को एक ताकतवर मुल्क बनाने के साझा लक्ष्य पर चलने का ऐलान किया है। उन्होंने रूस के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने की भी बात कही है। यह जानकारी स्टेट मीडिया केसीएनए की तरफ से दी गई।

किम जोंग उन ने रूसी नेशनल डे को लेकर राष्ट्रपति पुतिन को भेजे संदेश में यूक्रेन पर रूसी हमले के फैसले का बचाव किया। किम जोंग ने रूस के प्रति अपने पूरे समर्थन और एकजुटता को प्रदर्शित किया। केसीएनए द्वारा प्रकाशित संदेश में किम जोंग ने कहा, ‘न्याय की जीत सुनिश्चित है और रूस के लोग जीत के इतिहास में अपने गौरव को जोड़ना जारी रखेंगे।

किम जोंग ने क्रेमलिन के साथ घनिष्ठ संबंध बनाने पर जोर दिया है और पिछले साल यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद मास्को का समर्थन किया है। वहीं दूसरी ओर उत्तर कोरिया ने अमेरिका और पश्चिमी देशों पर आधिपत्य की नीति अपनाने और अत्याचार का आरोप लगाया है। किम जोंग ने मॉस्को के साथ नजदीकी रणनीतिक सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि एक शक्तिशाली देश के निर्माण के भव्य लक्ष्य को पूरा करने के लिए दोनों देशों के लोगों की आम भावना के अनुरूप मैं रूसी राष्ट्रपति के साथ दृढ़ता से हाथ मिलाते हूं।

 

 

Must Read

spot_img