HomeBreaking NEWS5200 रिक्त नॉन टीचिंग स्टाफ पदों पर सरकारी स्कूलों में होगी भर्ती...

5200 रिक्त नॉन टीचिंग स्टाफ पदों पर सरकारी स्कूलों में होगी भर्ती !

Spread the News

शिक्षा में सुधार के अपने चुनावी वादे के तहत पंजाब सरकार स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रही है, जहां पंजाब के विभिन्न सरकारी स्कूलों शिक्षकों के पद भरे जा रहे हैं, वहीं पंजाब सरकार अब सभी सरकारी स्कूलों के विभिन्न पदों पर नॉन टीचिंग स्टाफ के खाली पड़े पदों को भी भरने जा रही है। इनमें करीब 5200 नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी।

इसके लिए सरकार के आदेश पर शिक्षा विभाग ने एजेंडा तैयार कर लिया है किन जिलों के किस किस स्कूल में नॉन टीचिंग स्टाफ के कितने कितने पद खाली पड़े हैं। इस पूरे ब्यौरे के अनुसार एजेंडा तैयार किया जा रहा है। यह एजेंडा आगामी कैबिनेट की मीटिंग में रखा जाएगा और उम्मीद जताई जा रही है कि सरकार इस एजेंडे पर मुहर लगा देगी और उसके बाद सभी स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सके। इससे युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकेंगे। पिछले काफी समय से विभिन्न एसोसिएशनें राज्य सरकार से मांग करती रही है कि स्कूलों में टीचरों के अलावा अन्य रिक्त पड़े पदों को तुरंत भरा जाए। इस संबंध में सीएम समेत शिक्षा मंत्री को बार बार ज्ञापन तक सौंपे गए। लेकिन गत सरकारों ने इन रिक्त पदों को भरने का आश्वासन ही देते रहे है। लेकिन इस बार कैबिनेट मंत्रियों ने कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों से मीटिंग की, जिसमें नान टीचिंग स्टाफ की रिक्त पड़े पदों को भरने पर विभाग ने मंजूरी दी है।

Must Read

spot_img