HomeBreaking NEWSभाजपा से कांग्रस व आम आदमी पार्टी अपने रिपोर्ट कार्ड पर जनता...

भाजपा से कांग्रस व आम आदमी पार्टी अपने रिपोर्ट कार्ड पर जनता मे खुली बहस करे असलियत सामने आ जायेगी

Spread the News

 

जालंधर 4 दिसंबर( डीडी न्यूजपेपर )तीन राज्यो मे भाजपा की प्रचंड जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओ मे भी काफी उत्साह आ गया है।जिसके बाद नगर निगम जालंधर के चुनावो को लेकर भाजपा कार्यकर्ता अपने-अपने वार्ड स्तर पर अपने-अपने मंडल प्रधानो के साथ जिला भाजपा कार्यालय मे आवेदन देने शुरू हो गये है।आज जालंधर भाजपा कार्यालय मे वेस्ट विधानसभा वार्ड 60 से कुनाल शर्मा,अनूप सरीन, वार्ड 55 से पवन कश्यप,तरविंद्र सोई,वार्ड 56 1-सतनाम सिंह (डी.सी),वार्ड 61 से रजनी पत्नी शामलाल,वार्ड 58 से सतपाल पप्पू प्रधान, वार्ड 83 से आयशा पत्नी नौशाद आलम,सैंट्रल विधानसभा के वार्ड 70 से वारिंद्र शर्मा गुड्डु व नार्थ विधानसभा के वार्ड 79 से अनीता पत्नी रोशन लाल ने अपना आवेदन जिला भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट) को दिया।जिसके बाद से जालंधर के सभी 85 वॉर्ड

मे भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय होकर जनता से संपर्क करना शुरू हो गये है।इस विषय पर बात करने पर जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया की चुनावो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ मे काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।जिसके लिये हर वार्ड हर बूथ को जीतने के लिए भाजपा बूथ स्तर पर जनता से संपर्क संवाद कर मज़बूती से योजना बनाकर काम कर रही है।वैसे भी आप और कांग्रस से जनता पूरी तरह नाराज नाखुश है।क्यूकी नगर निगम जालंधर मे कांग्रस व आप ने केवल भ्रष्टाचार किया है।इसलिए इस बार भाजपा को जीताओ हम टूटी सड़को,गंदे पानी एवं खराब सीवरेज सिस्टम को ठीक करेंगे।जिसको ठीक करने मे आप एवं कांग्रस दोनों फेल हो गये है।क्यूकी जालंधर के लोग हर घर मे हो रही गंदे पानी की सप्लाई,हर गली मोहल्ले बाजार मे हर रोज हो रहे सीवरेज ब्लॉक को पैसे देकर खुलवाने और हर टूटी सड़क को लेकर परेशान बेबस हो गये है।सरीन ने बोला की केंद्र सरकार द्वारा करीब एक हजार करोड़ रुपए जालंधर में विकास करवा उसको स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिया पर कांग्रस के भ्रष्टाचार एवं आम आदमी पार्टी द्वारा भ्रष्टाचारियों को बचाने वाली कारगुज़ारी जो जगजाहिर हो गई है उसके चलते जालंधर में एक भी स्मार्ट सड़क नहीं बन सकती बल्कि उसके उलट निगम निगम के कुछ अधिकारी व नेता करोड़पति बन गये है।इस बढ़े घोटाले को लेकर भी भाजपा जनसंपर्क अभियान चलायेगी।सरीन ने अंत मे कहा भाजपा नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास वाले फार्मूला पर कार्य कर रही है।जिस पर कार्य करते करते हम चारो विधानसभा के सभी 85 वार्ड मे भाजपा का परचम लहरायेंगे।जिसको लेकर हम दिन रात मेहनत कर रहे है।इस मौक़े पर आवेदन देते समय मंडल भाजपा प्रधान कुणाल शर्मा,मनीष बल,योगेश मल्होत्रा,अशोक चड्ढा,शिव शर्मा,सुनील चोपड़ा,दिनेश कुमार,विपन शर्मा,बब्बू बजाज,आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

-जालंधर भाजपा कार्यालय मे जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की को मंडल भाजपा प्रधान मनीष बल,कुनाल शर्मा के साथ अलग-अलग वार्ड से आवेदन देते भाजपा कार्यकर्ता।

Must Read

spot_img