HomeBreaking NEWSक्या अवैध निर्माणों पर अंकुश लगा पाएंगे नगर निगम के नए कमिश्नर...

क्या अवैध निर्माणों पर अंकुश लगा पाएंगे नगर निगम के नए कमिश्नर ?

जालंधर (सुरिंदर कुमार) 01 नवंबर (दोआबा दस्तक न्यूज) – जालंधर शहर पंजाब के खूबसूरत शहरो में जिसका नाम लिया जाता है, जहां आज नई इमारतों का निर्माण जोरो शोरो से चल रहा है। मगर सवाल ये उठता है के क्या इन नई बिल्डिंगों का काम कानून के अनुरूप हो रहा है या इनकी हकीकत कुछ और है? जहां आज पुरानी इमारतों और प्रॉपर्टी की सीलबंदी जारी है वहां इन नई इमारतों को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे है।

क्या नगर निगम का काम सिर्फ नक्शे पास करने तक ही सीमित है? क्या किसी भी अधिकारी को जमीनी हकीकत नही जाननी चाहिए?
कुछ दिन पहले लाडोवाली रोड पर हुई नगर निगम की कार्यवाही को देख कर लगा के प्रशासन अब नींद से जाग चुका है और अपने कर्तव्य का पालन ईमानदारी से करेगा।
लेकिन क्या सिर्फ शहर में सिर्फ एक इमारत पर कार्यवाही करके हम ये उम्मीद कर सकते है के लोग अपने फायदे के लिए कानून से खिलवाड़ नहीं करेंगे?
लेकिन आशा फिर भी करते है के प्रशासन अपना ढीला रवैया छोड़ कर नई पुरानी इमारतों की तफसील से जांच करेगा, जहां युद्धस्तर पर काम करने की जरूरत है और शहर की जनता को भी जागरूक होकर अपने आसपास हो रहे अवैध निर्माणों की शिकायत नगर निगम के अधिकारियों से करनी चाहिए। इस समस्या का हल सभी के सहयोग से ही संभव है।

Must Read

spot_img