HomeVillage NEWSनगर निगम का हाउस ना होने से निगम को प्रतिमाह बच रहे...

नगर निगम का हाउस ना होने से निगम को प्रतिमाह बच रहे 16 लाख रुपयों से अधिक

Spread the News

अमृतसर :जीवन शर्मा/ विक्रमजीत सिंह नगर निगम के हाउस का कार्यकाल 24 जनवरी को समाप्त हो गया था। फिलहाल आने वाले दिनों में भी नगर निगम के चुनाव दिखाई नहीं दे रहे हैं। नगर निगम में कुल 85 पार्षद होते हैं। जिनमें नगर निगम के मेयर को प्रतिमाह 46 हजार रुपए, सीनियर डिप्टी मेयर को प्रतिमाह 41 हजार रुपए, डिप्टी मेयर को साढ़े 37 हजार रुपए और सभी पार्षदों को प्रतिमाह भत्ते के रूप में 17 हजार रुपए मिलते हैं। इस तरह से भत्ते का ही प्रतिमाह कुल 15.18 लाख रुपया बनता है। इसके अलावा मेयर को घर में कैंप ऑफिस में मशीनरी के साथ- साथ स्टाफ, 2 गाड़ियां, ड्राइवर, डीजल, गनमैन, घर का बिजली का बिल, मुख्य दफ्तर में पूरा-पूरा स्टाफ, में सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर को भी मुख्य दफ्तर में कार्यालय के साथ स्टॉफ मिलता है। इसके साथ साथ जनरल हाउस की मीटिंग, वित्त एंड ठेका कमेटी की मीटिंग करने का सभी पार्षदों को अलग से अनाउंस मिलता है। मेयर द्वारा गठित की गई नगर निगम विभाग की सब कमेटी के चेयरमैन को भी नगर निगम में कार्यालय और स्टाफ मिलता है।

पिछले 6 महीनों से नगर निगम का इस पर कुछ भी खर्च नहीं हुआ है। इस तरह से नगर निगम को प्रतिमाह 16 लाख रुपयों से अधिक की राशि की बचत हो रही है। पिछले 6 माह में नगर निगम को एक करोड़ रुपयों से अधिक राशि की बचत हो चुकी है।

Must Read

spot_img